
“मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना” के लिए रजिस्ट्रेशन फिर से शुरू किया जाएगा,25 जुलाई से भरवाए जाएंगे फॉर्म.

इटारसी// नर्मदापुरम:मनीष जयसवाल
मध्य प्रदेश शासन की महिला सशक्तिकरण की जनकल्याणकारी योजना “मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना” के रजिस्ट्रेशन फिर से शुरू हो रहे हैं जिसके लिए 25 जुलाई से फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी. इस बार 21 वर्ष की विवाहित बहनों को भी इस योजना के अंतर्गत पंजीयन कराने पर लाभ मिलेगा, साथ ही जो किसान ट्रैक्टर मालिक हैं उस परिवार की बहनों को भी इस योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन कराने पर लाभ मिलेगा.ऐसी घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की है.







