
लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए स्थानीय जयस्तंभ पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
इटारसी-//मनीष जायसवाल
लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए स्थानीय जयस्तंभ पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजित प्रशासन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिया मीना ने इटारसी के शुभंकर ईट्रू का अनावरण किया। कलेक्टर ने शहर की जनता को इस बार के लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम में शासकीय गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम जनता को मतदान का महत्व समझाया। इससे पहले मतदान जागरूकता के लिए नर्मदापुरम जिला पत्रकार संघ सहित अन्य संगठनों ने रैली भी निकाली। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ एस एस रावत, sr dee सचिन शर्मा, एसडीएम टी प्रतीक राव, रिटायर्ड प्रोफेसर केएस उप्पल, एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान, डीएचए अध्यक्ष प्रशांत जैन, वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद पगारे मौजूद रहे। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन सीएमओ रितु मेहरा ने किया।








