
नगर पालिका परिषद को एक नया शव वाहन प्राप्त हुआ जिसके लिए सांसद विवेक कृष्ण तनखा का शांति धाम जन भागीदारी समिति ने आभार व्यक्त किया .
इटारसी// मनीष जायसवाल
6 माह पूर्व सांसद श्री विवेक कृष्ण तनखा ने नया वाहन खरीदने के लिए नगर पालिका इटारसी को सांसद विकास निधि उपलब्ध कराई थी. जिससे नगर पालिका परिषद को अब नया शव वाहन प्राप्त हो गया है अब नगर पालिका के पास दो शव वाहन हो जाएंगे। और शहर में तीन शव वाहन हो जाएंगे जिसमें से एक सिंधी समाज का है .
पालिका परिषद इटारसी के अध्यक्ष पंकज चौरे एवं राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तनखा, उनके प्रतिनिधि एडवोकेट रमेश के साहू एवं नगर पालिका की मुख्य नगर पालिका अधिकारी रितु मेहरा एवं उप यंत्री मयंक अरोरा का आभार शांति धाम शमशान घाट जन भागीदारी समिति इटारसी के कार्यकारी सदस्य प्रमोद पगारे ने व्यक्त किया है








