
नर्मदापुरम कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देश एवं आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं संधारण के विरुद्ध विशेष अभियान जारी.
इटारसी//मनीष जायसवाल
नर्मदापुरम कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देश एवं आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं संधारण के विरुद्ध विशेष अभियान के अंतर्गत दिनांक 05/04/24 को आबकारी उडनदस्ता टीम इटारसी द्वारा कार्यवाही की गई है । कार्यवाही में 50 लीटर देशी कच्ची हाथ भट्टी मदिरा 850 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया है । मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34.1 (क) के तहत 02 प्रकरण कायम किया गये । जप्त की गई सामग्री की अनुमानित कीमत ₹ 95,000/- है। आबकारी टीम में उपनिरीक्षक के के पड़रिया, नीलेश पवार, आबकारी आरक्षक मदन रघुवंशी, धर्मेंद्र बारंगे, राजेश गौर एवम दुर्गेश पठारिया शामिल रहे। आबकारी दल द्वारा मुखबिरो को सक्रिय कर इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।







