♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

रेलवे स्टेशन पर सघन जांच के दौरान जीआरपी पुलिस एसएसटी दल एवं आरपीएफ ने 12 किलो गांजे के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया.

इटारसी//मनीष जायसवाल

रेलवे स्टेशन पर सघन जांच के दौरान जीआरपी पुलिस एसएसटी दल एवं आरपीएफ ने 12 किलो गांजे के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया

*पुलिस अधीक्षक श्रीमती मृगाखी डेका के निर्देश एवं जीआरपी टीआई रामस्नेही चौहान के कुशल नेतृव्य में जीआरपी पुलिस पूरे रेलवे स्टेशन पर गश्त कर आरोपियों की धरपक्कड़ कर रही है*

इटारसी-लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुये जीआरपी टीआई रामस्नेही चौहान द्वारा पुलिस अधीक्षक श्रीमती मृगाखी डेका के निर्देश पर लगातार मादक प्रदार्थो के परिवहन को रोकने कार्यवाही की जा रही है।शुक्रवार की शाम को टीआई रामस्नेही चौहान को मुखबिर ने सूचना दी थी कि।दो युवक इटारसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6-7 के आउटर पर पिट्ठू बैंग में कुछ लेकर खड़े है।सूचना मिलते ही जीआरपी,एसएसटी दल एवं आरपीएफ ने मौके पर पहुँचकर दोनो युवकों के बैग की तलाशी पुलिस ने ली।तो उसमें अवैध गांजा पाया गया।एसएसटी दल, जीआरपी एवं जीआरपी पुलिस ने आरोपियो को गांजे के साथ थाने ले आई।आरोपी से पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम यश पिता स्वर्गीय कल्लू परमार उम्र 23 इंग्लिशपुरा बस स्टैंड के पीछे सिंधी कालोनी थाना कोतवाली सीहोर एवं अभिषेक पिता संतोष अहिरवार उम्र 23 वर्ष निवासी सुरेश नगर अरोरा पेट्रोल पंप के पास थाना कोतवाली सीहोर का बताया।आरोपियों के पास से जीआरपी ने 12 किलो गांजा जप्त किया है।जिसकी कीमत करीब 1 लाख 80 हजार रुपये है।जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका एस आई आर एस बकोरिया एएसआई जगन्नाथ धुर्वे

एएसआई दिनेश चंद्र

आरक्षक शीतल ठाकुर

आरपीएफ एसआई राजवीर सिंह

एएसआई बीएस मार्को

आरक्षक निर्मल पटेल

जीआरपी प्रधान आरक्षक तेजराम गुर्जर

आरक्षक विष्णु मूर्ति शुक्ला

दीपक सेन की रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129