
परशुराम जयंती कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने की बैठक में उपस्थित सदस्यों ने दो शपथ ली, 7 से 11 मई तक चलेगा परशुराम जयंती का आयोजन.
इटारसी//मनीष जायसवाल
परशुराम जयंती कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने की बैठक में उपस्थित सदस्यों ने दो शपथ ली.
नर्मदा पुरम जिला सर्व ब्राह्मण इटारसी द्वारा 7से11 मई तक चलने वाले भगवान परशुराम जयंती कार्यक्रम के आयोजन के लिए गठित श्री परशुराम प्राकट्योत्सव समारोह समिति की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन अहिल्यानगर स्थित श्री शंकर मंदिर सत्संग सभागार किया गया ।
बैठक की अध्यक्षता समाज के वरिष्ठ सदस्य श्री राम दुबे ने की ।
इतनी शक्ति हमें देना दाता के प्रेरक गीत से बैठक आरंभ हुई।
कार्यक्रम कार्यक्रम संयोजक अभिषेक तिवारी ने परशुराम जयंती के कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से जानकारी देकर उपस्थित सदस्यों से पालकी यात्रा, वाहन रैली एवं शोभा यात्रा चल समारोह आदि कार्यक्रमों को भव्य एवं मनोहर कारी बनाने के सुझाव मांगे।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सुझाव के तहत विप्र समाज की युवा टीम को जागरुक कर सक्रिय करने , कार्यक्रमों में महिला समाज की भारी संख्या में उपस्थिति हो के लिए सम्पर्क अभियान चलाने,चल समारोह में सहभागिता के लिए वार्ड में रहने वाले हर विप्र बंधुओं को प्रेरित करने,।चल समारोह में भाग लेने वाले सामाजिक परिजन ड्रेस कोड के साथ उपस्थित हो , पालकी यात्रा चल समारोह के दौरान निरंतर शंखनाद होते रहे की बात रखी।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने 26 अप्रैल को होने जा रहे लोकसभा निर्वाचन कार्य में स्वयं मतदान करने के साथ-साथ अपने अपने घरों के आसपास रहने वाले लोगों को भी मतदान करने को प्रेरित करने की शपथ हाथ सामने कर ली। इस अवसर पर हम परशुराम जयंती के सभी कार्यक्रमों में समाज के परिजनों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने को प्रेरित करेंगे की भी शपथ ली गई।
कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष जितेंद्र ओझा, कार्यक्रम संयोजक अभिषेक तिवारी अशोक शर्मा अशोक दुबे सुनील बाजपेई जीपी दीक्षित संतोष भारद्वाज राजेंद्र दुबे अनिल मिश्रा आदि ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन राजकुमार दुबे ने किया एवं आभार सुनील दुबे ने माना ।
इस अवसर पर जयप्रकाश तिवारी,विजय दुबे,संतोष शर्मा, विपिन शुक्ला,लीलाधर जोशी,मदन मोहन पगार,अखिलेश दुबे,बालकिशोर शर्मा,दिनेश उपाध्याय,राघव पांडे,राजेंद्र चतुर्वेदी,पवन शुक्ला,मोहन राजोरिया,प्रमोद तिवारी, आशुतोष दुबे आदि सदस्यों की उपस्थिति रही।








