
भाजपा के स्थापना दिवस पर भाजपा मंडल पुरानी इटारसी ने प्रारंभ किया जनसंपर्क,घर-घर पहुंचकर मांगा लोकसभा प्रत्याशी श्री दर्शन सिंह चौधरी के लिए समर्थन.
इटारसी// मनीष जायसवाल
पुरानी इटारसी भाजपा मंडल ने नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 02 से प्रारंभ किया जनसंपर्क भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर पुरानी इटारसी भाजपा मंडल ने पार्टी प्रत्याशी श्री दर्शन सिंह चौधरी को विजयी बनाने के लिए अपना जनसंपर्क प्रारंभ कर दिया है। जनसंपर्क की शुरुआत आज वार्ड क्रमांक 02 से की गई। यहां भाजपा, भाजपा महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, पिछडा वर्ग मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, अनुसूचित जन जाति मोर्चा सहित समस्त मोर्चा, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने घर घर जाकर पार्टी प्रत्याशी श्री दर्शन सिंह चौधरी के लिए समर्थन मांगा।








