
श्री रामनवमी के पावन अवसर पर “विराट कवि सम्मेलन” का आयोजन दिनांक 16 अप्रैल को श्री हनुमान धाम मंदिर परिसर इटारसी में.
इटारसी//मनीष जायसवाल
श्री रामनवमी के पावन अवसर पर शहर के हनुमान धाम मंदिर समिति द्वारा भगवान श्री राम के व्यक्तित्व पर केंद्रित
“विराट कवि सम्मेलन”
का आयोजन दिनांक 16 अप्रैल मंगलवार
रात्रि 8:00 बजे से
श्री हनुमान धाम मंदिर परिसर ओवर ब्रिज के नीचे इटारसी में किया जाएगा,जिसमें ख्याति प्राप्त कवि अपनी हास्य व्यंग काव्य रचनाओं से उपस्थित श्रोतागण को गुदगुदायेंगे.
विराट कवि सम्मेलन में आमंत्रित कविगण //
इस विराट कवि सम्मेलन में आमंत्रित कविगण में राजेंद्र मालवीय(हास्य व्यंग के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि) इटारसी,नित्य गोपाल कटारे( हास्य-व्यंग्य कवि) नर्मदा पुरम,रामकिशोर नाविक (गीतकार) इटारसी,माखन मालवीय (ओजस्वी कवि) सिवनी मालवा,अमित बिल्लौरे (गीतकार)सोहागपुर,कीर्ति वर्मा कवियत्री( गीत गजल) माखन नगर, पवन प्रबल(हास्य व्यंग्य) पिपरिया, सुभाष यादव(हास्य व्यंग्य) नर्मदा पुरम,सुनील सावला(हास्य व्यंग) नर्मदापुरम,नवीन हरियाले(गीतकार) नर्मदापुरम,सतीश शमी (गीत गजल) इटारसी साथ इस कार्यक्रम में हास्य व्यंग के वरिष्ठ कवि बृज किशोर पटेल द्वारा मंच संचालन किया जाएगा.
जिला नर्मदा पुरम शहर इटारसी एवं आसपास के क्षेत्र के कविता रसिक एवं कवि सम्मेलन में शिरकत करने वाले सुधि श्रोतागण धर्म प्रेमी जनता एवं गणमान्य नागरिकगण इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित है.








