
सामान्य प्रेक्षक ने एमसीएमसी सेल का निरीक्षण किय,प्रतिदिन की जा रही न्यूज मानिटरिंग का अवलोकन किया.
इटारसी//मनीष जायसवाल
लोकसभा चुनाव -2024 (𝐋𝐨𝐤𝐒𝐚𝐛𝐡𝐚𝐄𝐥𝐞𝐜𝐭𝐢𝐨𝐧𝐬 𝟐𝟎𝟐𝟒) के अंतर्गत संसदीय क्षेत्र 17 होशंगाबाद के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक डॉ. प्रतीम बी यशवंत ने कलेक्ट्रेट में स्थापित जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एडं मानिटरिंग कमेटी सेल का निरीक्षण किया। एमसीएमसी कक्ष में 24 घंटे विभिन्न न्यूज चैनलों, समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया पर की जा रही अभ्यर्थी से संबंधित राजनैतिक पोष्ट पर निगरानी रखी जा रही है। सामान्य प्रेक्षक ने समाचार पत्रों में प्रकाशित राजनैतिक एवं अभ्यर्थी से संबंधित पेपर कंटिग का अवलोकन किया साथ ही न्यूज चैनलों पर दिखाई जा रही खबरों का अध्ययन किया। एमसीएमसी के नोडल अधिकारी टी प्रतीक राव एवं कार्यरत दल प्रभारी ने प्रतिदिन प्रकाशित एवं प्रसारित खबरों से प्रेक्षक को अवगत कराया। बताया कि अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र में अपने अधिकृत सोशल मीडिया एकाउंट की जो जानकारी दी गई है उस एकाउंट की प्रतिदिन मानिटरिंग की जा रही है। सोशल मीडिया पर प्रकाशित प्रायोजित पोस्ट की राशि की गणना करके व्यय लेखा दल को दी जाएगी ताकि अभ्यर्थी के एकाउंट में वो राशि जुड सके। प्रेक्षक डॉ. यशवंत ने निर्देश दिए की अभ्यर्थियों के फॉलोवर्स सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर की पोस्ट पर भी नजर रखी जाए।
निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.के. सिंह, डिप्टी कलेक्टर असरावन सिंह चिरावन, प्रियंका भलावी एवं एमसीएमसी के प्रथम एवं द्वितीय पाली के अधिकरी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
शिकायत शाखा कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
सामान्य प्रेक्षक डॉ. प्रतीम बी यशवंत ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में स्थापित शिकायत कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने सी विजिल एप से प्राप्त शिकायतों एवं उसके निराकरण की स्थिति का भी अवलोकन किया। कंट्रोल रूम के पास एसएसटी चैक पोस्ट की की जा रहीं बेव कास्टिंग को भी देखा। प्रेक्षक ने शिकायत शाखा में दूरभाष से प्राप्त चार शिकायतों एवं उसके निराकरण की स्थिति का जायजा लिया। बताया गया की कंट्रोल रूम में 17 शिकायत ऑफ लाईन प्राप्त हुई है, जिनका समय सीमा में निराकरण कर दिया गया है। सी वीजिल ऐप में कुल 15 शिकायत प्राप्त हुई थी, जिनका निराकरण 100 मिनिट में सफलता पूर्वक कर दिया गया है। वहीं कॉल सेंटर 1950 में 3 शिकायत प्राप्त हुई थी, जिनका निराकरण कर दिया गया है। व्यय प्रेक्षक ने बेव कास्टिगं के अवलोकन के दौरान निर्देश दिए की वे एसएसटी चैक पोस्ट नाको की वीडियों रिकार्डिंग एवं स्क्रीन शार्ट सुरक्षित रखें। उन्होने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने निर्वाचन संबंधी बहुत से ऐप बनाए है, उन सभी ऐप का भी निरंतर अध्ययन करें।







