
चौरिया कुर्मी महासभा (मध्यप्रदेश/महाराष्ट्र) की संगठनात्मक बैठक का आयोजन भक्तिधाम मंदिर सभागृह बड़नेरा रोड अमरावती में किया गया.
इटारसी //अमरावती// मनीष जायसवाल
रविवार 26 मई 2024 को चौरिया कुर्मी महासभा (मध्यप्रदेश/महाराष्ट्र) की संगठनात्मक बैठक का आयोजन भक्तिधाम मंदिर सभागृह बड़नेरा रोड अमरावती में किया गया जिसमे चौरिया कुर्मी महासभा के मार्गदर्शक मोहन झलिया एवं महासभा के संयोजक एवं सूत्रधार श्री प्रशांत जाधव ने बताया कि महासभा का मुख्य उद्देश्य मध्यप्रदेश के जिला नर्मदापुरम,बैतूल,भोपाल,एवं महाराष्ट्र के जिला अमरावती, वर्धा अकोला, नागपुर,यवतमाल, चंद्रपुर आदि जिले के चौरिया कुर्मी को संगठित करना है।
चौरिया कुर्मी महासभा के अध्यक्ष नवीन पटैल ने बताया की आज की बैठक में दोनो प्रदेश मधयप्रदेश एवं महाराष्ट्र के चौरिया कुर्मी सामाजिक जन एकत्रित हुए जिसमे मातृशक्ति ने भी अपनी बात रखी ।मुख्यरूप से सभी सामाजिक बंधुओ में समाज के जनमानस के प्रति सहयोग की भावना एवं दोनो प्रदेशों में रोटी बेटी का व्यवहार व्यापक रूप में हो जिसके लिय युवक युवती परिचय सम्मेलन,समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता हो सभी वर्ग के बेटे बेटी समान रुप से बिना व्यवधान के शिक्षा ग्रहण करे,गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए व्यापक रूप में सहयोग मिले,बच्चों को कैरियर को लेकर उचित मार्गदर्शन मिले, प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हो ऐसे विषय पर सहमति बनी । महासभा के सचिव गिरधारी चौरे ने संगठन विस्तार का प्रस्ताव रखा जिसमे निम्न नियुक्तियां हुई
मार्गदर्शक मंडल:चंद्रगोपाल मलैया, कुशल पटैल, बी के पटैल
उपाध्यकः ओमप्रकाश पटैल(मुन्नाभैया) पंजरा कला,बलराम पटैल नर्मदापुरम,संदीप पाण्डे अमरावती,मनोज वर्मा बैतूल सचिव:जयनारायण पटैल नर्मदापुरम,जनार्धन बडिये अमरावती अनीश सिनोटिया बैतूल सह मिडिया प्रभारी राकेश पटैल सदस्य सुभाष डोंगरे अमरावती
महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमति मंजूषा जाधव पटैल अमरावती महासचिव श्रीमति मोनिका वर्मा बैतूल
महासभा यूवा कार्यसमिति के अध्यक्ष: भगवानदास पटैल (पप्पू पटैल),उपाध्यक्ष: मनीष झलिया,संगठन मंत्री मुकेश चौधरी,अरविंद वर्मा,सचिव भूरे लाल चौरे,सह सचिव:अशोक सिनोटिया
शिव मोहन पटैल,विनोद बिहारी पटैल,
चंद्रकांत चौर, रज्जन चौधरी,जागेश्वर चौरे,सतीश बड़कुर ,संतोष पटैल,पवन पटैल,पवन चौरे, श्याममोहन चौरे(मेहरागांव)वर्धाआदि सामाजिक जन उपस्थित रहे
संगठनात्मक बैठक थी इसलिए स्वरूप छोटा था। 200 से अधिक सामाजिक बंधुओं का लक्ष्य रखकर आमंत्रित किया गया था जिसमे सभी का अच्छा सहयोग मिला सभी उपस्थित हुए अंत में टी आर चौरे बब्लू भैया ने आभार व्यक्त किया.चौरिया कुर्मी महासभा (मध्य प्रदेश/महाराष्ट्र) कि ओर से बहुत बहुत धन्यवाद आभार साधुवाद.
जय कुर्मी जय समाज









