
अवैध सबंधो के चलते चार आरोपियों ने अमृतलाल पर डंडे से हमला कर हत्या की,पुलिस में चारों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा.
इटारसी// मनीष जायसवाल
अवैध सबंधो के चलते चार आरोपियों ने अमृतलाल पर डंडे से हमला कर हत्या की
पेचीदा घटनाक्रम का खुलासा आज इटारसी पुलिस ने किया,चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा
इटारसी-गत 14 अप्रैल की रात्रि में म्रतक अमृतलाल चौरे अपनी महिला मित्र के घर जमानी मिलने गया था।इस दौरान महिला मित्र की बेटी की नींद खुली और वह अमृतलाल को घर मे पाकर जोर जोर से चिल्लाने लगी।आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले तीन लोग जाकर कर युवती के पास आये जिन्हें देखकर म्रतक महिला के घर के पीछे अंधेरे का फायदा उठाते हुये आम के बगीचे से भाग निकला,और फिर कुछ देर बाद वापस महिला के घर आया,फिर महिला के बेटी ने उसे देखा और चिल्लाना शुरू कर दिया।जिसके बाद मोहल्ले के तीन लोग और महिला की बेटी ने उसे आम के बगीचे में पकड़ लिया और जमकर अमृतलाल पर डंडों से पिटाई कर हत्या कर दी।चारों आरोपियों ने मोटरसायकल पर म्रतक को रख ललवानी की नहर में बनियान से पैर बांधकर फेंक दिया।नहर से पानी मे लाश बहकर सिवनीमालवा थानांतर्गत सूरजपुर नहर पहुँची गई।लाश मिलने के बाद पुलिस ने अपनी जांच पड़ताल शुरू की।घटना से सबंधित हर बारीक बिंदुओं पर पुलिस ने अपनी जांच शुर.की.







