
कांग्रेस लीगल सेल का एक दिवसीय सम्मेलन नई दिल्ली मे संपन्न हुआ.
इटारसी //मनीष जायसवाल
कांग्रेस लीगल सेल( Congress party Legal Cell) का एक दिवसीय सम्मेलन दिनांक 2 अगस्त दिन शनिवार को नई दिल्ली मैं संपन्न हुआ जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के विधि एवं मानव अधिकार और आर टी आई विभाग के अध्यक्ष श्री अभिषेक मनु संघवी द्वारा आयोजित अधिवक्ता सम्मेलन में सांसद श्री विवेक कृष्ण तनख़ा विशेष रूप से सम्मिलित हुए उक्त आशय की जानकारी रमेश के साहू एडवोकेट ने दी। अधिवक्ताओं का उक्त सम्मेलन नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया गया .आयोजन में देश भर से चुनिंदा अधिवक्ता सम्मिलित हों रहे है। मध्य प्रदेश से सम्मिलित होने वाले रमेश के साहू एडवोकेट ने बताया कि यह आयोजन कांग्रेस के इतिहास का महत्वपूर्ण कार्यक्रम होगा जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय मलिकार्जुनजी खड़गे पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, कांग्रेस लीडर माननीय श्री राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी जी भी अधिवक्ताओं को संबोधित करेंगे।आयोजन हेतु श्री अजय गुप्ता एडवोकेट भोपाल के नेतृत्व में मध्य प्रदेश से लगभग 50 अधिवक्ताओं का चयन किया गया है।









