♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

लक्ष्य क्रिकेट अकादमी द्वारा गांधी मैदान पर क्रिकेट प्रशिक्षण जारी,सिंधु विकास समिति इटारसी के पदाधिकारीगण ने प्रशिक्षु खिलाड़ियों से भेंट कर उन्हें प्रेरित किया.

इटारसी// मनीष जायसवाल

लक्ष्य क्रिकेट एकाडमी के द्वारा जारी क्रिकेट कोचिंग मे शहर की युवा प्रतिभाए गांधी मैदान  पर अपनी प्रतिभा की इंद्रधनुषीय छटा बिखेर रहे है। सवा सौ की संख्या पार कर चुके शहर के नौनिहाल रोज मैदान पर अपने सपनो मै रंग भरने के लिए रनिंग,एक्सरसाइज,फील्डिंग,बैटिंग,कैचिंग के साथ मैच टेंमपरामेंट के मूल मंत्र सीखने का सफल प्रयास कर रहे है।विनायक भाट,देवांश पोपली,वेद चौहान,तलनजोत सिंह,उदय ठाकुर, दीपाली तवरे,वीर विश्वकर्मा, हिमांशु ठाकुर,पंकज गेहानी एवं रेहान खान जैसी अनेकानेक प्रतिभाओं की चमक से गांधी मैदान गुलशन की तरह खिल रहा है।

आज कोचिंग स्टाफ व खिलाड़ियों के लिए बड़े गौरव का दिन था आज शहर की सिंधु विकास समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य गण श्री विजय मनवानी,श्री प्रकाश मोटवानी,श्री अशोक गुरवानी,श्री मनोहर सुंदरानी,श्री नरेश मेधानी मैदान पर युवा प्रतभाओ के बीच पधारे । विजय मनवानी एवं मनोहर सुंदरानी ने बच्चों को समूह बनाकर साफ-सफाई मै श्रम दान करने एवं सफलता के लिए मैदान पर व मैदान से बाहर भी निरंतरता के साथ कार्य मै लगे रहने का सुन्दर संदेश दिया ।

मैदान पर उपस्थित कोचिंग स्टाफ के सदस्यों  नीलेश चौधरी,चंचल पटैल,सुमेर चौहान,अमित जयसवाल,नीरज झा,मनीष सेतपलानी,अमिताभ दुबे,राजेश तिवारी,संजय विश्वकर्मा,अतुल राठौर व राकेश पांडेय,सभी ने मिलकर आज मैदान पर पधारे हुए अतिथियों का पूरे गर्व और सम्मान के साथ  स्वागत  वंदन व अभिनंदन किया।

संभावना से लबरेज समुंदर की तरह अकूत युवा प्रतिभाशाली रणबांकुरो ने ” जयहिन्द ” भारत माता की जय व ” वंदेमातरम ” के उदधोष से ” गांधी मैदान ” की पवित्र धरा संग समूचे वातावरण को खुशी, उल्लास एवं देशभक्ति के रंगो से सराबोर कर दिया।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129