
सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान श्री परशुराम जयंती के अवसर पर धूमधाम से निकली पालकी यात्रा एवं युवा वाहन रैली
इटारसी// मनीष जायसवाल
परशुराम जयंती के अवसर पर आज शुक्रवार को जिला सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा दूसरी लाइन स्थित परशुराम भवन से भगवान परशुराम की पालकी यात्रा निकाली गई। ब्राह्मण समाज के लोगों ने धूमधाम से पालकी यात्रा निकाली। इस अवसर पर ढोल,मंजीरे,शंख,घंटे, डमरू, ताशे और धूनी के साथ यात्रा निकाली गई। पालकी यात्रा परशुराम भवन से शहर के सराफा बाजार, आठवीं लाइन, द्वारकाधीश मंदिर, जयस्तंभ चौक से निकाली गई। शाम 4 बजे सीपीई खेड़ापति मंदिर से युवाओं द्वारा वाहन रैली निकाली गई जिसने पूरे शहर का भ्रमण किया







