
आबकारी उड़नदस्ता टीम द्वारा इटारसी एवं पिपरिया क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध की बड़ी कार्यवाही.
इटारसी// मनीष जायसवाल
कलेक्टर नर्मदापुरम सुश्री सोनिया मीना के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब निर्माण , बिक्री, परिवहन एवं संधारण के विरुद्ध विशेष अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को आबकारी उड़नदस्ता टीम अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही में पिपरिया क्षेत्र के पलिया पिपरिया, हर्राढाना, दूधी नदी के किनारे उड़नदस्ता सूचना के आधार कार्यवाही में भारी मात्रा में अवैध शराब बनाने की सामग्री जप्त की गई। जिसमें 80 लीटर कच्ची हथभट्टी शराब एवं लगभग 12,500 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर अनुपयोगी किया गया। वहीं इटारसी शहर क्षेत्र के नाला मोहल्ला में उड़नदस्ता टीम द्वारा कार्यवाही में 30 लीटर देशी कच्ची हाथ भट्टी मदिरा 1,150 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34.1 (क) के तहत प्रकरण कायम किया गये । आबकारी उड़नदस्ता टीम में उपनिरीक्षक सुयश फौजदार , के के पड़रिया आबकरी आरक्षक योगेश महोबिया , राजेश गोस्वामी, आरक्षक मदन रघुवंशी धर्मेंद्र बारंगे का महत्वपूर्ण योगदान रहा.







