
इटारसी रेलवे स्टेशन के पूछताछ केंद्र में यात्रियों को हो रही है समस्या,रेलवे विभाग तत्काल इस समस्या का समाधान करें.
इटारसी// मनीष जायसवाल
स्थानीय रेलवे स्टेशन के पूछताछ केन्र्द पर जो महिला कर्मचारी ड्यूटी पर उपस्थित है,वह यात्रिओं को ट्रेन की सही जानकारी नही दे पा रही है।इस महिला को हिंदी कम आती है।जिसके कारण यात्री ट्रेन की जानकारी लेने में परेशान हो रहे है।आप इस तस्वीर में देख सकते है कि टिकिट खिड़की पर भीड़ कम है और पूछताछ केन्र्द पर यात्रिओं की भीड़ लग रही है।सूत्र बताते है कि रेलवे अधिकारिओं को यात्रिओं द्वारा पूछताछ केन्र्द पर उपस्थित महिला कर्मचारी की शिकायत की जा चुकी है।बाबजूद इसके रेलवे अधिकारी इस महिला को पूछताछ केन्र्द पर बैठकर यात्रिओं से मजाक कर रहा है। इस तरफ अब स्टेशन प्रबंधक देवेंद्र सिंह चौहान को ध्यान देकर व्यवस्थाओं में सुधार करना चाहिये, ताकि यात्रिओं को अच्छी सुविधा मिल सके।
हिंद 7 न्यूज़ द्वारा जनहित की इस समस्या पर रेल विभाग का ध्यान आकर्षित करने के लिए कुछ दिवस पूर्व खबर लगाई गई थी अपेक्षा है कि रेलवे विभाग एवं जिम्मेदार जनप्रतिनिधि इस समस्या का शीघ्र ही समाधान करेंगे और यात्रियों की समस्याओं को दूर करेंगे.







