
रोटरी क्लब इटारसी की नवीन कार्यकारिणी का गठन हुआ, नारायण चौरसिया अध्यक्ष एवं संदेश अग्रवाल बने सचिव.

इटारसी नर्मदापुरम:मनीष जयसवाल
रोटरी क्लब इटारसी डिस्ट्रिक्ट 3040 (Rotary Club itarsi district-3040 )आगामी वर्ष 2023-24 का शपथ ग्रहण समारोह साईं कृष्णा गार्डन में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3040 की मंडल अध्यक्ष रोटेरियन श्रीमती रितु ग्रोवर( smt.Ritu grover)की उपस्थिति में भव्यता के साथ संपन्न हुआl
रोटरी क्लब इटारसी के श्री नारायण चौरसिया (Shri Narayan Chowrasiya) ने अध्यक्ष एवं संदेश अग्रवाल ने सचिव के रूप में शपथ ग्रहण कर मानव सेवा के सभी प्रकरणों को परिपूर्ण करने की शपथ ली l
निर्वतमान अध्यक्ष रितेश शर्मा (Ex.Chairman Shri Ritesh Sharma)द्वारा स्वागत भाषण दिया गया सचिव निपूर्ण गोठी (Secretary Nipun Gothi) द्वारा विगत वर्ष में रोटरी क्लब इटारसी द्वारा किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया गया l चतुर्वेद परीक्षण मंत्र का वाचन मोहन खंडेलवाल द्वारा किया गया मीटिंग कॉल टू ऑर्डर( meeting Call to order) का दायित्व दीपक अग्रवाल द्वारा निभाया गया l
पूर्व अध्यक्ष रितेश शर्मा द्वारा जैसे ही रोटरी कॉलर नवीन आगामी अध्यक्ष रोटेरियन नारायण प्रसाद चौरसिया को पहनाई गई संपूर्ण सदन तालियों से गूंज उठाl
अपने प्रथम अध्यक्षीय उद्बोधन में नारायण प्रसाद चौरसिया ने कहा कि मैं रोटरी को धन्यवाद अर्पित करता हूं कि मुझे इस योग्य समझा और मैं संपूर्ण वर्ष रोटरी का बेसिक सिद्धांत फैलोशिप एंड फ्रेंडशिप पर मुख्य रूप से कार्य करना चाहूंगा l
वरिष्ठ रोटेरियन सहायक मंडल अध्यक्ष दीपक जैन(Deepak Jain Advocate) एडवोकेट की सफल ऑस्ट्रेलिया यात्रा (Australia Tour)की वापसी पर उनका सम्मान किया गया इस मौके पर उन्होंने रोटरी क्लब ऑस्ट्रेलिया डिस्टिक 9040 (Australia District 9040)के साथ बिताए गए दिनों को याद किया.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष ऋतु ग्रोवर ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी और इस वर्ष के नए प्रोजेक्ट के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि हमें समाज से अच्छे वर्ग से नए सदस्यों को रोटरी में सम्मिलित करना चाहिए और रोटरी फाउंडेशन को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक कार्य करना चाहिएl
उन्होंने रोटरी कि इस वर्ष की थीम
* क्रिएट होप इन द वर्ल्ड (CREAT HOPE IN THE WORLD)
पर पर चर्चा करते हुए बताया कि हमें दुनिया में आशा वादी होते हुए सकारात्मक सोच के साथ आशा की किरण को जिंदा रखना हैl
कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन रोटेरियन ललित अग्रवाल द्वारा किया गया l
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जुलाई माह में अवतरित हुए रोटरी सदस्यों श्री संतोष सोनी श्री मोहन खंडेलवाल, विजय अग्रवाल एवं अधिवक्ता दीपक जैन ने मिलजुल कर संगीत मय कार्यक्रम के साथ मनाया l






