
इटारसी से 15 किलोमीटर दूर विस्थापित गाँव नया माना मे एक अनोखा विवाह आयोजन जिसमें बैलगाड़ी से निकली बारात,अपनी परंपराओं से आज भी जुड़ा है आदिवासी समाज.
इटारसी// मनीष जायसवाल
इटारसी से 15 किलोमीटर दूर विस्थापित गाँव नया माना मे एक अनोखी विवाह देखनो को मिला बैलगाड़ी से बारात निकली आदिवासी नेता विनोद वारिवा ने बताया , आदिवासी सांस्कृतिक रीति रिवाज पारंपरिक आज भी प्रथा है जो बैलगाड़ी को सजा कर बारात निकालते है जानकारी लगने पर आसपास के गाँव के लोग देखने पहुंचे ओर नाच गाने से झुम उठे, दूल्हा आनन्द भलावी ने सोच कर रखा था जब भी मेरी शादी होगी तो मै बारात बैलगाड़ी से लेकर जाऊंगा वह आज पूरी हुई,4 बैलगाड़ी ने बारात मे शामिल हुई, विनोद वारिवा ने बताया कि आदिवासी समाज के ऐसा लोग जो पंरपरा को आगे तक बनाये रखना चाहते हैं इसलिए जंगल जमीन पेड़ पोधा कि पूजा कि जाती है.







