
तवाडेम लगभग 50 प्रतिशत पानी से भराया,सारणी डेम के भी गेट खुले है,इटारसी-तवाडेम का वर्तमान जलस्तर 1145 फीट हो गया है।
इटारसी// तवानगर
प्रति घण्टे डेम का जलस्तर बढ़ रहा है।डेम के केचमेंड एरिया में अभी बारिश का दौर जारी है।वर्तमान में डेम 49 प्रतिशत पानी से भरा गया है।पूरी जुलाई में डेम के अंदर 1158 फीट पानी का लेबल रखा जाता है।गवर्नल लेबल 1166 होने पर तवाडेम के गेटों को खोला जायेगा।वही सारणी डेम के भी तीन गेट खुले हुये है,उनसे 2530 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।सारणी डेम का पानी भी तवाडेम में आ रहा है।








