
शासकीय कन्या उ.मा.शाला इटारसी मे आज से शासन के निर्देश अनुसार समर कैंप प्रारंभ,25 छात्र छात्राओं ने विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लिया.
इटारसी//मनीष जायसवाल
समर कैंप शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इटारसी आज दिनांक 13 /05/2024 से शासन के निर्देश अनुसार शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इटारसी( माध्यमिक विभाग) मैं समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है कैंप के प्रथम दिन 25 छात्राओं ने उपस्थित होकर खेल गतिविधि में भाग लिया l शाला के प्रधान पाठक श्री महेश कुमार रायकवार श्री एस. एस दीवान, श्रीमती नंदा सोहनी एवं श्रीमती सविता चौरे द्वारा बच्चों को बैडमिंटन , रस्सी कूद एवं गिप्पा जैसे विभिन्न खेल खिलाए गएl










