
बाजार क्षेत्र की यातायात व्यवस्था सुधारने पुलिस की चालानी कार्यवाही,बाजार क्षेत्र में पुलिस ने 11 वाहन चालकों पर जुर्माना किया
इटारसी// मनीष जयसवाल
बाजार क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिये यातायात पुलिस द्वारा शुक्रवार से चालानी कार्यवाही शुरू की गई है।घण्टे बाजार क्षेत्र की सड़कों पर चार पहिया वाहनों के खिलाफ पुलिस ने चालानी कार्यवाही की है।एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान एवं टीआई गौरव बुंदेला के निर्देश पर यातायात पुलिस प्रभारी सुनील घाबरी ने अपनी टीम के साथ बाजार क्षेत्र की सड़कों पर बेतरतीव ढंग से खड़े चार पहिया वाहनों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की गई।पुलिस ने बीती रात 11 वाहन चालकों के खिलाफ बाजार क्षेत्र में चालनी कार्यवाही की पुलिस ने 11 वाहन चालकों से जुर्माने के रूप में 5 हजार रुपये वसूल किये है।यातायात पुलिस की लगातार बाजार क्षेत्र में कार्यवाही जारी रहेगी।







