
फलों के राजा आम की एक किस्म “बोल्टा” मे पाई गई बीमारी,पकने के पहले ही लग रही है इल्ली.
इटारसी// मनीष जायसवाल
फलों के राजा आम की एक प्रजाति होती हैं बोल्टा ,जो इन दिनों डोलरिया सेमरी के बगीचे में काफी मात्रा में मौजूद हैं, यहां आम की अन्य प्रजाति भी है, लेकिन फलते फूलते इस बोल्टा आम में एक विशेष बीमारी लग गई है जो आम के फल को पकने के पहले ही सड़ा रही हैं, पप्पू पटेल के इस आम के बगीचे को एक भाई जान ने ठेके पर लिया है उनके माली मनोरी लाल ने बताया कि यह कीड़े वाली अजीब बीमारी है जिसमे आम की कैरी पेड़ में ही पहले दो भागो में फट रही हैं और बाद में उसमें इल्ली लग रही है जो आम को सड़ा रही हैं इस में दवाई पावडर भी बेअसर साबित हो रहा है। जानकारी के अनुसार इस बगीचे को करीब पौने दो लाख रुपए में ठेके पर लिया है ठेकेदार को खासा नुकसान पहुंच सकता है।







