
स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह जी से शाला त्यागी बच्चों के लिए आवासीय विद्यालय पुनः प्रारंभ करने का निवेदन किया।
इटारसी// मनीष जायसवाल
समाजिक कार्यकर्ता मनीष ठाकुर ने स्कूल शिक्षा से दूर शाला त्यागी बच्चों के लिए आवासीय विद्यालय पुनः प्रारम्भ करने की मांग करते हुए बताया कि जिले में एक मात्र आवासीय विद्यालय राज्य शिक्षा केन्द्र के माध्यम से अशासकीय संस्था द्वारा संचालित होता था किन्त 4 वर्ष पूर्ण शासन ने स्वयं चलाने का निर्णय लेकर बन्द कर दिया और पवारखेड़ा स्थित भवन में प्रारम्भ कर दिया जिसमें मात्र 20 बच्चों की व्यवस्था थी उसका भी संचालन नही किया।
विगत माह में राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा शासन को पत्र लिखकर अन्य जिले में संचालित करने का पत्र दे दिया मंत्री जी से निवेदन किया कि शासकीय या अशासकीय संस्था के माध्यम से संचालित हो जिससे आदिवासी अंचल के साथ प्लेफॉर्म पर रहने बाले ओर पन्नी बीनने बाले बच्चों को शिक्षा प्रदान की जा सके।







