
भाजपा पदाधिकारी से अड़ीबाजी करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने भोपाल से किया गिरफ्तार.
इटारसी// मनीष जायसवाल
शराब के नशे में भाजपा पदाधिकारी को रोककर ₹10000 की अड़ीबाजी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने भोपाल से किया गिरफ्तार.
इस संबंध में थाना प्रभारी गौरव बुंदेला ने बताया कि आरोपी बसंत राजवंशी,ऋषभ कुशवाहा,शिवम अहिरवार द्वारा 14 मई की रात को कार जा रहे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व संगठन मंत्री आशीष सोनी निवासी तीसरी लाइन इटारसी से पेट्रोल पंप के पास शराब के नशे में रात 10:30 बजे रोक कर ₹10000 मांगने लगे, आशीष सोनी ने जब इसका विरोध किया तो तीनों ने उसके साथ प्लास्टिक के पाइप से मारपीट की इस घटना में आशीष सोनी की नाक से खून बहने लगा इसके बाद आशीष सोनी ने देर रात 1:30 बजे तीनों आरोपियों के खिलाफ सिटी थाने में प्राथमिक रिपोर्ट(FIR) दर्ज कराई. पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ 327, 323, 294, 506 और धारा 34 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है और गुरुवार को सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मेडिकल के लिए ले जाया गया.








