♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार, खुले में शराब पीने वाले 6 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया,पुलिस अपना काम कर रही है,लेकिन आबकारी अपनी जिम्मेदारी से पीछे हो रही है.

 

इटारसी-//मनीष जायसवाल

शनिवार की रात्रि में एसडीओपी महेन्द्र सिंह चौहान एवं टीआई गौरव सिंह बुंदेला के कुशल मार्गदर्शन में सिटी पुलिस की दो टीम दो चार पहिया वाहनों में सवार होकर शहर के विभिन्न स्थानों पर पहुँचकर अवैध शराब बिक्री एवं खुले में शराब पीने वालों को पकड़ने दबिश दी।पुलिस ने मालवीयगंज से एक युवक को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया,वही खुले में बैठकर शराब पीने वाले छह लोगों के खिलाफ भी पुलिस ने कानूनी कार्यवाही की।सबसे पहले सिटी पुलिस की टीम रेलवे स्टेशन सड़क पर स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के सामने पहुँची,जहाँ खुले में शराब पी रहे लोगो को गिरफ्तार किया गया।इसके साथ ही अन्य स्थानों पर भी पुलिस ने दबिश देकर खुले में शराब पी रहे लोगो के खिलाफ कार्यवाही की गई।इस सबंध में टीआई गौरव सिंह बुंदेला ने बताया कि मालवीयगंज में दबिश देकर अंग्रेजी शराब की अवैध बिक्री करते हुये उदित ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है।आरोपी के पास से साढ़े आठ हजार रुपये की अंग्रेजी शराब जप्त की गई है।आरोपी कर खिलाफ 34(1)आबकारी का मामला दर्ज किया है।इसके साथ ही खुले में शराब पीने वाले छह लोगों के खिलाफ कार्यवाही की गई है।जिसमे आरोपी रामनरेश बरखने मेहरागांव, सत्यनारायण चौधरी बोरतलाई, अशोक चोरे बोरतलाई,कमल सुनेरी नरेन्र्द नगर,शेख हबीब पीपल मोहल्ला एवं विक्की बरखने मेहरागांव को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते गिरफ्तार किया है।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129