♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पीएम श्री स्कूल योजना की कार्यशाला संपन्न.

नर्मदापुरम// मनीष जायसवाल

पीएम श्री स्कूल योजना की कार्यशाला संपन्न

( नर्मदा पुरम) लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार पीएम श्री स्कूल योजना के अंतर्गत शिक्षा एवं संवर्धन कार्यशाला जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभागार में जिले में संचालित 13 पीएम श्री विद्यालय के प्राचायो का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण शासन के निर्देशों के अनुसार संपन्न हुआ प्रशिक्षण राज्य से प्रशिक्षित शिक्षक हेमंत सोनी एवं नरेंद्र तंतुवाय

 द्वारा प्रदान किया गया प्रशिक्षण में सभी प्राचायो को आगामी शिक्षा सत्र में पीएम श्री विद्यालय का संचालन किस प्रकार करना है बताया गया यह योजना प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी द्वारा जिले के चयनित विद्यालयों में गुणवत्ता एवं संसाधन युक्त पूर्ण शिक्षा बनाने हेतु संचालित की गई है जिसके अंतर्गत विद्यालयों को आईसीटी लैब, डिजिटल लाइब्रेरी, खेल सामग्री ,अतिरिक्त कक्ष छोटे बच्चों के लिए झूले, संगीत सामग्री आदि उपलब्ध कराई गई है आगामी दिवसों में प्राचायो को देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी, आईआईएम आदि में भी प्रशिक्षण प्रदान कर क्षमता बान बनाया जाएगा सभी प्राचायो को कार्य योजना बनाने एवं प्रशिक्षण पुस्तिका प्रदान की गई राज्य में इन विद्यालयों में शिक्षकों की सौ प्रतिशत उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाएगी प्रशिक्षण में जिला शिक्षा अधिकारी शत्रुघ्न प्रताप सिंह बिसेन, एडीपीसी राजेश गुप्ता, एपीसी विनोद तिवारी ने भी सहभागिता करते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129