♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

परमिट शर्तों के उल्लंघन करने पर बस का 15 हजार का चालान काटा,1 ऑटो जप्त.

नर्मदापुरम// मनीष जायसवाल

सोमवार को कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देशानुसार आरटीओ अधिकारी निशा चौहान के नेतृत्व में आरटीओ जांच दल द्वारा भौंरा से भोपाल जा रही बस क्रमांक MP-41-P-0259 को जांच के दौरान परमिट शर्तों का उल्लंघन तथा बिना बीमा संचालित होते पाया गया, जिस पर आरटीओ अधिकारी द्वारा मौके पर बस खाली कराकर बस को जब्त किया गया, तथा 15 हजार की चालानी कार्यवाही के उपरांत छोड़ा गया, कार्यवाही से वापसी के दौरान एक ऑटो ओवरलोड सवारी तथा बिना कागजात सड़क पर चलते पाया गया, जिसे आरटीओ अधिकारी द्वारा रोककर सवारी खाली करवाकर परिवहन कार्यालय में खड़ा करवाया गया, विगत 3 दिवस पूर्व अज्ञात सूत्रों से प्राप्त सूचना पर आरटीओ अधिकारी द्वारा दुर्घटना का अंदेशा देखते हुए तत्काल यातायात डीएसपी श्री संतोष मिश्रा जी को सूचित कर एक यात्री बस के ड्राइवर को नशे की हालत में पाए जाने पर उक्त बस को भी खाली करवाकर तथा वाहन चालक को ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से चेक कर बस को यातायात थाने में खड़ा करवाया गया जिस पर यातायात विभाग द्वारा कार्यवाही की जा रही है,आरटीओ अधिकारी ने बताया की आगामी दिनो में नर्मदापुरम जिले के वाहनों की जांच और अधिक सख्ती के साथ की जाएगी।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129