
खेल दिवस पर जीनियस प्लेनेट में आयोजित हुई विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं.
इटारसी //
29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस पर जीनियस प्लेनेट स्कूल इटारसी में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गयाl जिसके अंतर्गत विद्यार्थीयों लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे बैडमिंटन, कैरम, चैस, रस्साकशी टग, टेबल टेनिस, कराते, फुटबॉल आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थी विभिन्न स्पोर्ट्स ड्रेस पर आये l स्कूल संचालकद्व जाफर सिद्दीकी और मनीता सिद्दीकी एवं स्कूल प्राचार्य विशाल शुक्ला के साथ मेज़र ध्यान चंद जी के चित्र पर पुष्प समर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी l स्कूल संचालक जाफर सिद्दीकी ने महान खिलाड़ी, ‘हॉकी के जादूगर’, ‘पद्म भूषण’ मेजर ध्यान चंद की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ की सभी खिलाड़ियों और खेल प्रतिभाओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी और कहा स्कूल पढ़ाई ने साथ साथ खेल के मैदान में भी बच्चों क़ो अग्रणी बनाने में प्रयासरत है l मनीता सिद्दीकी के खेल दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा की
मेजर ध्यानचंद की प्रेरणादायी उपलब्धियों एवं उनके अद्वितीय कौशल ने भारत को वैश्विक खेल जगत में एक विशिष्ट स्थान दिलाया। मेज़र सदैव हम सभी के दिलो में प्रेरणा पुंज बन कर आगे बढ़ने का मार्गदर्शन देते रहेंगे l
प्राचार्य विशाल शुक्ला ने सभी खिलाड़ियों क़ो अपनी खेल भावना के अपने खेल क़ो निखारने की सलाह देते हुए कहा की मेज़र ध्यानचंद खेल की दुनिया का चमकता सितारा रहे है l वे खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए चिरकालिक प्रेरणास्रोत हैं। सम्पूर्ण आयोजन में स्कूल के समस्त स्टॉफ के साथ स्पोर्ट्स टीचर्स कृष्णा साहू और सावन भेरुआ का विशेष योगदान रहा l









