♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भारतीय किसान संघ इटारसी का कार्यकर्ता सम्मेलन जमानी के तिलकसिंदूर में आयोजित हुआ,3 साल के लिए अध्यक्ष बनें श्यामशरण तिवारी,संभागीय संगठन मंत्री बनें सुभाष साध.

इटारसी// मनीष जायसवाल

संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता ही मजबूत संगठन का आधार है – श्री रामभरोस बसोतिया

संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की नींव होती है, संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उक्त उद्बोधन भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामभरोस बसोतिया नें दिया ‌। भारतीय किसान संघ इटारसी का कार्यकर्ता सम्मेलन जमानी के तिलकसिंदूर में आयोजित हुआ । जिसमें तहसील की नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन हुआ । कार्यक्रम में भारतीय किसान‌ संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामभरोस बसोतिया, संभागीय अध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान, संभागीय संगठन मंत्री दिनेश शर्मा,मुख्य रूप से उपस्थित रहे,कार्यक्रम की अध्यक्षता जमानी के आर.बी. चौधरी नें किया ।

3 साल के लिए अध्यक्ष बनें श्यामशरण तिवारी, मंत्री बनें सुभाष साध

भारतीय किसान संघ की कार्यकारिणी का पुनर्गठन 3 साल के लिए किया गया । निर्वाचन अधिकारी लखनलाल चौधरी नें संगठन की निर्वाचन प्रक्रिया के तहत निर्वाचन किया । आगामी 3 साल के लिए भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष श्यामशरण तिवारी निर्वाचित किये गये है एवं सुभाष साध को तहसील मंत्री एवं संपूर्ण तहसील की कार्यकारिणी का गठन किया गया है ।

ये रहे उपस्थित –
भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष रामभरोस बसोतिया, संभाग संगठन मंत्री दिनेश शर्मा, संभाग अध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान,जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पटैल,संभाग बिजली प्रभारी ओमप्रकाश उपाध्याय,इटारसी तहसील के पूर्व अध्यक्ष श्रीराम दुबे,संजय लौवंशी,सुभाष साध,आरबी चौधरी,राजकुमार राजपूत, लखनलाल चौधरी,राजेश साध, जगदीश कुशवाहा, राजू तोमर,ओपी महालहा,हरीश वर्मा, कमल गालर, उमेश चौरे, राजकुमार चौरे,सल्लू चौधरी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129