
मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम अब गांव गांव तक पहुंच रहा है,यह भारत सरकार की अनूठी पहल.
*नर्मदापुरम*
*मेरी माटी मेरा देश सरकार की अनूठी पहल: प्रसन्ना हरणे*
*कर्म पद के निर्माण में हमारी महत्वपूर्ण भूमिका रही है: प्रसन्ना हरणे*
*जन आंदोलन के रूप में उभर चुकी है यह पहल: नेहरू युवा केंद्र नर्मदापुरम*
मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत आज ब्लॉक नर्मदापुरम के ग्रामों से मिट्टी एकत्रित की गई एवं सभी को मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम की रूपरेखा बताई गई वही ग्रामीणों ने कार्यक्रम में कलश यात्रा भी निकाली गई वही पुरी टीम के साथ पहुंचकर मेरी माटी मेरा देश नेहरू युवा केंद्र नर्मदापुरम की टीम ने माटी संकलन की। मेरी माटी मेरा देश के जिला प्रभारी प्रसन्ना हरणे ने कहा कि आने वाली पीढ़ी यह गर्व से कहेगी कि इस कर्म पद के निर्माण में हमारी महत्वपूर्ण भूमिका रही है एवं जन्मभूमि की मिट्टी भी लगी है प्रसन्ना हरणे ने कहा कि वीर वीरांगनाओं के बलिदानों को ध्यान में रखते हुए यह अभियान सरकार द्वारा चलाए जा रहा जिसमें सभी को सहयोग देकर अभियान को सफल बनाने की आवश्यकता है।यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है इस कार्यक्रम में सभी को बढ़- चढकर हिस्सा लेने की जरूरत है।इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र नर्मदापुरम से जिला केद्र से जानकारी देते हुए साहिल तिलोटिया ने बताया कि भारत सरकार की यह अनूठी पहल है जो आज एक जन आंदोलन के रूप में उभर चुकी है। जिसमें प्रत्येक व्यक्ति अपना सहयोग दे रहा है वही इस अवसर सरपंच सचिव आंगनवाड़ी कार्यकर्ता स्वसहायता समूह हर्ष,नीतू मेहरा संदीप सिंह चौहान,शिशुपाल सिंह चौहान,हन्नू चौहान,हरेलाल चौधरी,लालता प्रसाद मलैया,सीमा दुबे,प्रदीप सिंह चौहान,ऋषभ चौहान,भानुप्रताप सिंह एवं ग्रामीण के वरिष्ठ समाजसेवी अन्य उपस्थित रहे वही साहिल तिलोटिया के द्वारा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी एवं वही सभी को पंच प्रण की शपथ कराई गई। ब्राइट एजुकेशन डेवलपमेंट फाउंडेशन के प्रतिनिधि मोहित गौर, विकाश बाथरी,आयुष नहरिया,सचिन सैनी प्रकाश चंद्र यादव एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
,







