
मोटरसायकल सवार पति पत्नी से लूट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया.
इटारसी// मनीष जायसवाल
*इटारसी पुलिस के साथ ही शिवपुर,पथरौटा,रामपुर पुलिस टीम को आरोपियो को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली
*जिला पुलिस कप्तान डॉक्टर गुरुकरन सिंह के निर्देश एवं एसडीओपी महेन्द्र सिंह चौहान एवं टीआई गौरव सिंह बुंदेला के कुशल नेतृव्य में पुलिस ने लूट के आरोपियों को घटना के चार दिन बाद गिरफ्तार किया.
इटारसी-आनंदम होटल जिंद बाबा के समीप गत 19मई की रात्रि 11 बजकर 40 मिनिट को अज्ञात तीन लुटेरों मोटरसायकल सवार दंपति से लूट की घटना को थी।लुटेरों ने महिला के गले से 2 सोने के मंगलसूत्र,एक लेडीज पर्स एवं एक मोबाइल चाकू को नोक पर लूट लिया था।फरियादी साई मंदिर मालवीयगंज ने थाने में पत्नी के साथ आकर सिटी पुलिस को घटना की जानकारी दी।चुकी लूट का मामला बड़ा ही गभीर होता है।मामले की गभीरता को देखते हुये।और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एवं एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान, टीआई गौरव सिंह बुंदेला के कुशल नेतृव्य में पुलिस टीम ने आरोपियो की तलाश शुरू कर दी।आरोपियों को तलाशने शिवपुर,पथरौटा एवं रामपुर पुलिस टीम इटारसी पुलिस के साथ जुट गई।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश की ओर घटना में उपयोग हुई मोटरसायकल के जरिये पुलिस आरोपियों तक पहुँच गई।पुलिस की पूछताछ में आरोपियो ने अपना जुर्म कबूल किया।पुलिस ने इस मामले में आरोपी सूरज पिता कालूराम,कीर निवासी बुधनी,अनुज पिता भागवत केवट मालाखेड़ी नर्मदापुरम एवं गणेश पिता बुधेश गौर मालाखेड़ी को गिरफ्तार किया है।आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका टीआई गौरव बुंदेला,एसआई संजीव,एसआई विवेक यादव, एसआई विपिन पाल, एसआई खुमान सिंह,एसआई विशाल नागवे,एसआई के एन रजक,एएसआई संजय रघुवंशी,प्रधान आरक्षक हेमंत तिवारी,भूपेन्द्र मिश्रा,अबराल खान, नर्मदाप्रसाद,आरक्षक हरीश डिगरसे,राजेश पवांर, ब्रज नर्रे,जितेन्द्र,हेमराज,अविनाशी,भिग्गू यादव एवं सायबर सेल के आरक्षक अभिषेक,संदीप का रहा।









