
मध्य प्रदेश तीरंदाज अकादमी में याशिका हुई चयनित,तीरंदाजी का अभ्यास नोडल खेल विद्यालय प्रांगण में चल रहा है.
इटारसी// मनीष जायसवाल
नोडल केंद्र प्रभारी सपना गिरधारी ने बताया की विद्यालय में संचालित तीरंदाजी नोडल खेल विद्यालय की छात्रा कुमारी यशिका तोरनिया का चयन मध्य प्रदेश तीरंदाजी अकादमी जबलपुर में हुआ है
यशिका शासकीय हाई स्कूल भिलाखेड़ी की छात्रा है जो नोडल खेल विद्यालय पुरानी इटारसी में तीरंदाजी खेल का प्रशिक्षण ले रही है,
खिलाड़ी 26 जून से मध्य प्रदेश तीरंदाजी अकादमी रानीताल स्टेडियम जबलपुर में अपना प्रशिक्षण प्रारंभ करेगी
चयन होने पर उनके पिता सचिन तोरनिया एवं परिवार में खिलाड़ियों में एक खुशी की लहर दिखाई दे रही है
लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा संचालित नोडल खेल विद्यालय विगत बर्ष से ही इटारसी में प्रारंभ हुआ है, साथ ही खेल एवं युवक कल्याण विभाग मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा भी समय-समय पर उपकरण और तकनीकी प्रशिक्षण में पूर्ण रूप से सहयोग दिया जा रहा है।
कोच अश्वनी मालवी.
सूरज नंद ,गुंजन शर्मा के सानिध्य में खिलाड़ी ने प्रशिक्षण प्राप्त किया और आज मध्य प्रदेश तीरंदाजी अकादमी जबलपुर में अपनी पहचान बनाई
यशिका इस उपलब्धि लिए श्रीमती वाणी साहू ज्वाइन डायरेक्टर खेल एवं युवा कल्याण मध्य प्रदेश भोपाल श्री रिचपाल सिंह मुख्य सलाहकार मध्य प्रदेश तीरंदाजी अकादमी, अरुण शर्मा अध्यक्ष जिला तीरंदाजी संघ, कोच ,सहित साथी खिलाड़ी भूमिका के लिए आभार मानती है
खिलाड़ी की चयन होने पर श्री आलोक खरे उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश भोपाल, श्रीमती भावना दुबे संयुक्त संचालक लोक शिक्षा नर्मदापुरम, श्री एसपीएस बीसेन जिला शिक्षा अधिकारी, अमीर दुर्रानी राजेश यादव ,गजेंद्र सुराजिया संभागीय खेल अधिकारी, वंदना रघुवंशी जिला खेल अधिकारी,उमा पटेल ज़िला खेल एवं युवा कल्याण विभाग ,बख्तावर खान, अश्विनी मालवी कोच गुंजन शर्मा, कोच सूरज नंद ,अर्पण दुबे ,विनोद दुबे ,जय सिंह भदोरिया, महेंद्र पचलानिया, सृष्टि मालवी, सहित खेल नोडल विद्यालय के सभी खिलाड़ियों ने यशिका के चयन होने पर बधाई दी.









