
फ्लाई ओवर का नाम श्री विजय दुबे काकूभाई के नाम पर “विजय सेतु” हो,रमेश के साहू एडवोकेट.
इटारसी//भोपाल//
मनीष जायसवाल
समूचे नर्मदा अंचल में स्वच्छ राजनीति और समर्पित समाज सेवा के माध्यम से अर्ध शतक (50 वर्षो) तक निरंतर जन मानस की सेवा करने वाले म प्र शासन के पूर्व गृह उपमंत्री मा. श्री विजय दुबे काकू भाई को सच्ची श्रद्धांजलि देने हेतु इटारसी नगर के फ्लाइ ओवर का नाम “विजय सेतु”(Vijay Setu)रखा जाए उक्त मांग रमेश के साहू एडवोकेट ने प्राप्त जन भावनाओं के आधार पर जनता की ओर से की है। श्री साहू ने कहा कि इटारसी के ब्रिज निर्माण में श्री विजय दुबे काकू भाई के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता. काकूभाई ने फ्लाई ओवर के माध्यम से पुरानी इटारसी नई इटारसी और होशंगाबाद के दिलो को जोड़ा है जिससे विकास और व्यापार के मार्ग प्रशस्त हुए है.श्री साहू ने कहा कि नर्मदांचल की उक्त भावना को मा.मुख्य मंत्री श्री मोहन यादव जी,काकूभाई के सरपरस्त मा.श्री सुरेश पचोरी जी,स्थानीय विधायक और पूर्व विधान सभा अध्यक्ष मा.डा. सीतासरन शर्मा जी,राज्य सभा सांसद मा श्री विवेक कृष्ण तनख़ा जी, पूर्व मुख्य मंत्री मा दिग्विजय सिंह जी एवम मा. कमलनाथ जी,पी डब्लू डी मंत्री मा. राकेश सिंह जी,राज्य सभा सांसद मा.माया नारोलिया जी,पूर्व सांसद मा. रामेश्वर नीखरा जी,पूर्व केंद्रीय मंत्री मा.अरूण यादव जी,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मा.जीतू पटवारी जी,नेता प्रतिपक्ष.मा.उमंग सिंघार जी एवम ,नगर पालिका अध्यक्ष श्री पंकज चौरे, तथा चुने जाने वाले..मा.सांसद महोदय सहित सभी सांसदों विधायकों, पार्षदों सहित अन्य जन प्रतिनिधियों,अधिकारियों को सकारात्मक सहयोग हेतु जन भावना से अवगत कराया जाएगा। ताकि इटारसी का फ्लाई ओवर भविष्य ने आधिकारिक रूप से “विजय सेतु”के नाम से जाना जाए.. उक्त जानकारी रमेश के साहू एडवोकेट इटारसी.(उप विजेता इटारसी विधान सभा,पूर्व सचिव और स्टार प्रचारक प्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल, अध्यक्ष विपिन जोशी स्मारक समिति इटारसी द्वारा हिंद 7 न्यूज़ को दी गई है








