
इटारसी शिया ईरानी समुदाय द्वारा मोहर्रम के चालिसवे के उपलक्ष्य में इमाम हुसैन की शहादत के याद में जुलूस निकाला गया।
आज इटारसी शिया ईरानी समुदाय द्वारा मोहर्रम के चालिसवे के उपलक्ष्य में इमाम हुसैन की शहादत की याद में जुलूस निकाला गया. सोहेल अली द्वारा बताया गया कि जुलूस शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए जय स्तम्भ चौक पर खूनी मातम और तकरीर हुआ.जुलूस में पिपरिया, नर्मदापुरम से सामाजिक बंधु शामिल हुए.आयोजन समिति द्वारा नगर एवं पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया.







