
डॉक्टर्स डे पर समर्पण ग्रुप ने किया डॉक्टरों का सम्मान

इटारसी // नर्मदापुरम : मनीष जयसवाल
1 जुलाई राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के अवसर पर समर्पण ग्रुप ने इटारसी शहर के समाजसेवी डॉ अनिल सिंह जी एवं समाजसेवी डॉ पंकजमणि पहारिया जी का शॉल, श्रीफल, राम दरबार से सम्मान किया गया एवं पूरे स्टाफ को मिठाई खिला कर डॉक्टर दिवस की शुभकामनाएं दी गई । इस अवसर पर डॉ अनिल सिंह ने कहा कि मैं समाज को यही संदेश देना चाहूंगा कि सभी आपसी भाईचारे के साथ एक दूसरे के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहे और अपने आसपास साफ सफाई रखें ताकि बीमारियां से आप सदैव दूर रहें और सदैव स्वस्थ रहें। डॉ पंकजमणि पहारिया ने कहा कि भगवान और डॉक्टर में सदैव विरोधाभास रहता है भगवान मरीज को ऊपर बुलाना चाहता है तो वहीं एक डॉक्टर उस मरीज को स्वस्थ कर ऊपर जाने से रोकने का कार्य करते है ।
दोनो ही समाज सेवी डॉक्टरों ने समर्पण ग्रुप के इस प्रयास की सराहना की और समर्पण ग्रुप के सभी सदस्यों को सदैव अपना सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया । आशीष भदौरिया ने कहा कि डॉक्टर हमारे समाज के लिए भगवान का स्वरूप होते हैं जो बीमारियों के समय पूरे समाज को बीमारियों से बचाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहते हैं ग्रुप के सदस्य शैलेंद्र चौहान ने कहा कि कोरोना काल में डॉक्टरों की प्रयासों से कई लोगों को स्वस्थ किया गया। गिरधारी चौरे ने कहा कि समाज के सच्चे सेवक डाक्टर ही है जो लोगों को मौत के मुंह से इंसान को बाहर निकाल लाते है। ऐसे भगवान तुल्य डॉक्टर को शत-शत नमन करता हूं। समर्पण ग्रुप में निरंतर समाज को स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए जागरूक करने का प्रयास कर रहा है। इस अवसर पर समर्पण ग्रुप से आशीष भदौरिया (मासाब), राजेश चौधरी, अंकित राठौर, गिरधारी चौरे , राज कुमार बाबरिया, रोहित सनस, गुड्डू सराठे, मुकेश पाल, मनोज बाउसकर, जितेंद्र पटेल, दीपकांत पटेल, सतीश पटैल, जिज्ञास मौर्य, अरविंद कसोटिया, मुन्ना उईके, शैलेंद्र सिंह चौहान, शिवकांत मालवीय, संदीप तिवारी, संजय युवने, मुकेश चौरे उपस्थित थे।








