♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

खनिज विभाग की कार्यवाही : रेत का अवैध परिवहन करने पर 4 ट्रेक्‍टर ट्राली जप्‍त,238 घन मीटर रेत का अवैध भण्‍डारण जप्‍त.

नर्मदापुरम// मनीष जायसवाल

कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार जिले में रेत खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण के विरुद्ध खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में दिनांक 21 मई से 23 मई में लगातार कार्यवाही करते हुए बांद्राभान, रायपुर एवं करबला से 04 ट्रैक्टर ट्राली रेत का अवैध खनन, परिवहन करते जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में रखे गए है।

इसके अतिरिक्त ग्राम बांद्राभान में 283 घन मीटर रेत का अवैध भंडारण जप्त किया गया है। खनिज अधिकारी ने बताया है कि सभी मामलों में प्रकरण पंजीबद्ध कर मध्य प्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण नियम) 2022 के प्रावधान अनुसार कार्यवाही की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में दिवेश मरकाम खनिज अधिकारी, देवशंकर धुर्वे तहसीलदार, पिंकी चौहान खनिज निरीक्षक, कृष्ण कांत परस्ते खनिज निरीक्षक, हेमंत राज खनिज सिपाही उपस्थित रहे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129