♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कचरा वाहनों के संचालन पर रहेंगी सख्त नजरें, लापरवाही पर कटेगा वेतन  – सीएमओ ने अलग-अलग कचरा लेने चालक और हेल्परों को दी अंतिम चेतावनी. 

इटारसी// मनीष जायसवाल

कचरा वाहनों के संचालन पर रहेंगी सख्त नजरें, लापरवाही पर कटेगा वेतन

– सीएमओ ने अलग-अलग कचरा लेने चालक और हेल्परों को दी अंतिम चेतावनी

– आज प्रसंस्करण इकाई पर पहुंचकर सीएमओ ने स्वयं पहुंचकर देखा कामकाज

– हेल्परों को कहा, गाड़ी में न बैठें, जनता से कचरा लेकर वाहन में अलग-अलग डालें

मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने कल शुक्रवार सुबह से नगर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और स्वच्छता अमले से गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिये। सीएमओ श्रीमती रितु मेहरा आज निकाय की ठोस प्रसंस्करण इकाई जिलवानी पहुंची। यहां घर-घर से कचरा लेकर आयी गाडिय़ों का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्रायवर और हेल्परों को सख्त चेतावनी दी कि किसी प्रकार की शिकायतें नहीं मिलना चाहिए। निरीक्षण के दौरान गाडिय़ों में कचरा अलग-अलग नहीं मिला।

सीएमओ ने अंतिम चेतावनी दी है कि दोबारा यही स्थिति पायी गई तो वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी। आज प्रात: मुख्य नगर पालिका अधिकारी ऋतु मेहरा सुबह-सुबह ही सफाई व्यवस्था की नब्ज टटोलने निकलीं। उन्होंने कचरा वाहनों का निरीक्षण किया। कचरा वाहनों में अलग-अलग कचरा नहीं मिलने पर चालक और हेल्परों पर सख्त नाराजी जतायी। सीएमओ ने कचरा वाहनों में चलने वाले हेल्परों को कहा कि वे गाड़ी में बैठे ना रहें बल्कि गाडिय़ों से निकलकर पब्लिक से कचरा अलग-अलग लें, यदि कचरा गाडिय़ों में अलग-अलग कचरा नहीं मिला तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसके बाद सीएमओ ने पुरानी इटारसी स्थित नाले की सफाई का निरीक्षण किया और स्वच्छता प्रभारी को निर्देशित किया गया। इन दिनों बारिश के दौरान नगर को बाढ़ से बचाने के लिए चल रहे नाला-नालियों की सफाई का काम चल रहा है। सीएमओ ने कहा कि सफाई का काम में तेजी लायी जाए और समय रहते बारिश के पूर्व ही कार्य पूर्ण कर लिया जाए।

 

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129