
मतगणना 4 जून को आईटीआई नर्मदापुरम में होगी,कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिया मीना ने मतगणना कार्य निर्विघ्न एवं सुचारू रूप से संपन्न कराए जाने के लिए सौंपे दायित्व.
नर्मदापुरम//मनीष जायसवाल
#𝐋𝐨𝐤𝐒𝐚𝐛𝐡𝐚𝐄𝐥𝐞𝐜𝐭𝐢𝐨𝐧𝐬𝟐𝟎𝟐𝟒 के अंतर्गत जिले की चारों विधानसभा खंडो यथा नर्मदापुरम, पिपरिया, सोहागपुर एवं सिवनीमालवा की मतगणना 4 जून को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नर्मदापुरम में संपन्न की जाएगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिया मीना ने मतगणना कार्य के सुचारू संचालन के लिए विधानसभा 136-सिवनीमालवा, 138-सोहागपुर, 139 पिपरिया में प्रत्येक की एक-एक कक्ष में 18-18 टेबल तथा विधानसभा सेगमेंट 137-होशंगाबाद में 14 टेबल के अनुसार मतगणना व्यवस्था नियोजित की गई है।
नियोजित व्यवस्था में विधानसभा सेगमेंट अनुसार मतगणना स्थल पर ईवीएम स्ट्रांग रूम स्थापित है। स्थापित स्ट्रांग रूम में संबंधित विधानसभा सेगमेंट की मतदान केन्द्रवार सीयू एवं मतपत्र लेखा प्रत्येक मतगणना कक्ष में मतगणना पर्यवेक्षको की टेबल पर उपलब्ध कराना एवं उपलब्ध कराये गये सीयू की मतगणना, लेखा की मतगणना पश्चात पर्यवेक्षक से वापिस प्राप्त कर स्ट्रांग रूम में पहुँचाने का दायित्व विधानसभा क्षेत्रवार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिया मीना ने सौंपा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 136 सिवनीमालवा के लिए टेबल क्रमांक 1 से 18 तक के लिए तहसीलदार नितिन राय, राजस्व निरीक्षक टोपसिंह, राजकुमार पटेल को दल प्रभारी एवं सहयोग के लिए 18 तथा रिजर्व में 4 कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
इसी तरह से 137 होशंगाबाद के लिए टेबल क्रमांक 1 से 14 तक के लिए तहसीलदार श्रीमती कीर्ति प्रधान, राजस्व निरीक्षक सतीश चौहान, आरएस मर्सकोले को दल प्रभारी एवं सहयोग के लिए 14 तथा रिजर्व में 4 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। 138 सोहागपुर के लिए टेबल क्रमांक 1 से 18 तक के लिए तहसीलदार हीरू कुमरे, राजस्व निरीक्षक रामदास गोरले, गुलाब सिंह उईके को दल प्रभारी एवं सहयोग के लिए 18 तथा रिजर्व में 4 कर्मचारियों की तैनाती की गई है तथा 139 पिपरिया के लिए टेबल क्रमाक 1 से 18 तक के लिए तहसीलदार नीरज सिह बैस, राजस्व निरीक्षक विष्णुकांत कौशल, रितेश पाण्डुरे को दल प्रभारी एवं सहयोग के लिए 18 तथा रिजर्व में 4 कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री सोनिया मीना ने विधानसभा सेगमेंट वार नियुक्त उक्त दल प्रभारी एवं उनके सहयोग के लिए नियुक्त कर्मचारियों/ रिजर्व कर्मचारियों को निर्देशित किया है किवे दर्शित विधानसभा क्षेत्र के गणना कक्ष एवं सीलिंग कक्ष में सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन कार्य समाप्ति तक निरंतर एवं सतर्कतापूर्वक करना सुनिश्चित करें इसके साथ ही उक्त विधानसभा सेगमेंट वार नियुक्त दल के अधिकारी/कर्मचारीगण मतगणना दिवस 4 जून को प्रात: 6 बजे मतगणना स्थल पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से देना सुनिश्चित करें।








