
लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय श्री हरिनारायण अग्रवाल की 34 वी पुण्यतिथि हनुमान धाम मंदिर में धार्मिक परंपरा के अनुसार मनाई गई.
इटारसी// मनीष जयसवाल
श्री द्वारकाधीश राम जानकी मंदिर समिति एवम ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष लोकतंत्र सेनानी प्रतिष्ठित व्यवसायी स्वर्गीय श्री हरि नारायण अग्रवाल की 34 वी पुण्यतिथि आज दिनांक 28 मई को स्थानीय हनुमान धाम मंदिर में धार्मिक परंपरा के अनुसार मनाई गई ।पंडित नरेंद्र तिवारी और उनकी टीम ने सुंदरकांड पाठ का सामूहिक वाचन किया ।हनुमान चालीसा के पश्चात श्री रामायण जी की आरती की गई। कमल अग्रवाल, दीपक हरि नारायण अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल ने रामायण जी की आरती में भाग लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शुभचिंतक मित्रगण सहित भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े कार्यकर्ता सामाजिक बंधु एवं पत्रकार मौजूद थे। अग्रवाल परिवार की ओर से शुद्ध घी के सभा मन लड्डुओं का भोग हनुमान जी को लगाया गया। जो सभी को वितरित किया गया ।दीपक हरि नारायण अग्रवाल ने सभी शुभचिंतकों मित्रों एवं कार्यक्रम में आए नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया ।इस अवसर पर गुलाब चंद अग्रवाल,जोगेंदर सिंह,कुलदीप रघुवंशी,मनजीत क्लोसिया,रज्जु अग्रवाल,दीपक जी डी अग्रवाल,लखन वैश्य,अतुल अग्रवाल,पत्रकार प्रमोद पगारे, भूपेंद्र विश्वकर्मा, राजेश दुबे,कैलाश रैकवार,प्रशांत अग्रवाल,विजय अग्रवाल,राजेश अग्रवाल,विजय शंकर द्विवेदी,भरत वर्मा,राजेन्द्र शर्मा,राघवेंद्र पांडेय, एवं बड़ी संख्या में महिला मंडल उपस्थित था।









