
राजेंद्र क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन क्रिकेट शिविर का समापन 12 बंगला रेलवे इंस्टिट्यूट ग्राउंड में किया गया.
इटारसी//मनीष जायसवाल
राजेंद्र क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन क्रिकेट शिविर का समापन 12 बंगाल रेलवे इंस्टिट्यूट में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संभागीय क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव आदरणीय अनुराग मिश्रा जी महिला लेवल वन कोच वर्षा पटेल 14 वर्ष मध्य प्रदेश के कोच अतुल प्रताप सिंह नर्मदा पुर संभागीय क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री कुलभूषण मिश्रा एवं पूर्व भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भाई कुलदीप रावत मौजूद रहे इस अवसर पर अनुराग मिश्रा जी ने बच्चों से कहा कि मेहनत और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है जो इस परीक्षा को पास कर लेता है वह निश्चित ही एक मुकाम को पा लेता है ग्रीष्मकालीन क्रिकेट शिविर के संयोजक चेतन राजपूत ने बताया कि यह शिविर लगातार नवे वर्ष में आयोजित किया गया था दसवें वर्ष में भी यह शिविर निरंतर संचालित होता रहेगा इस अवसर पर अवधेश मालवीय संजीत चौधरी विक्रम सोनी गोपाल राजपूत आदि लोग मौजूद रहे









