
सेवा भारती के संस्थापक स्वर्गीय श्री विष्णु जी की पुण्यतिथि पर साड़ी वितरण किया गया.
इटारसी //मनीष जायसवाल
इटारसी सेवा भारती के संस्थापक स्वर्गीय श्री विष्णुजी की पुण्यतिथि पर सेवा भारती के जिला अध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने भगतसिह नगर पहुंच कर महिला भजन मंडली की बहनो से मुलाकात की वहां सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष सतीश अग्रवाल एवं अंजू अग्रवाल व्दारा सरस्वती पूजन किया गया उसके पश्चात महिला भजन मंडली व्दारा सुन्दर भजनों एवं कीर्तन की प्रस्तुति दी गयी भजनों एवं कीर्तन सुनने वाले सभी श्रोता भाव विभोर हो गये सेवा भारती के संस्थापक स्वर्गीय विष्णु जी की पुण्यतिथि के अवसर पर भजन मंडली की सभी महिलाओं को साड़ी वितरण किया गया इस मौके पर राजेन्द्र तोमर रज्जू अग्रवाल अजय खण्डेलवाल उपस्थित थे संस्कार केन्द्र की शिक्षिकाओ में रश्मि तोमर ख़ुशबू भदौरिया आशा दीदी का विशेष सहयोग रहा









