
मतगणना के पश्चात कर्मचारियों को दिया गया सिलिंग का प्रशिक्षण.
नर्मदापुरम// मनीष जायसवाल
( सिवनी मालवा) प्रदेश में लोकसभा निर्वाचन सभी चरणों में पूर्ण हो गए हैं अब आयोग द्वारा मतगणना की कवायद शुरू हो रही है भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार 4 जून 2024 को मतगणना होगी जिला निर्वाचन अधिकारी नर्मदा पुरम के निर्देश अनुसार मतगणना कर्मियों को विभिन्न चरणों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है मतगणना के पश्चात सिलिंग का कार्य भी किया जाना है इस हेतु स्थानीय जनपद पंचायत सभागृह में तहसीलदार राकेश खजूरिया की उपस्थिति में मतगणना में संलग्न कर्मचारियों को मास्टर ट्रेनर्स प्रकाश व्यास द्वारा प्रशिक्षण दिया गया प्रशिक्षण में बताया गया कि मतगणना के पश्चात कंट्रोल यूनिट से बैटरी निकाल कर नई एड्रेस ट्रैग लगाकर सील करना है वीवीपैट की बैटरी निकालना है तथा उसकी पर्चियो को काली लिफाफे में विशेष सील लगाकर पैक करना है अन्य लिफाफा की भी पैकिंग किया जाना है जिन कर्मचारियों की ड्यूटी सीलिंग कार्य में लगी हुई है उनके मतगणना स्थल पर प्रवेश के लिए पहचान पत्र बनाए जा रहे हैं जिसके लिए संबंधित कर्मचारियों से तो फोटो मांगी गई है बिना प्रवेश पत्र के मतगणना स्थल पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा प्रशिक्षण में निर्वाचन कार्यालय प्रभारी पंकज परसाई, निर्वाचन मीडिया प्रभारी राममोहन रघुवंशी तथा प्रशिक्षण के सभी कर्मचारी उपस्थित थे









