
मतदान दिवस पर ज़िला स्तर पर होगा इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम का गठन,मतदान दल एवं सेक्टर अधिकारी के वाहन की होगी जीपीएस मैपिंग.
इटारसी// मनीष जायसवाल
नर्मदापुरम कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिया मीना ने कहां की मतदान में कुछ ही दिन शेष हैं। ज़िला स्तर पर इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम का गठन किया जाएगा जिसके माध्यम से मतदान प्रतिशत, शिकायत, फ़ेक न्यूज़, क़ानून व्यवस्था, जीपीएस और वेबकास्टिंग की मॉनिटरिंग की जाएगी। 904 केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की जायेगी। फेक न्यूज़ से निर्वाचन प्रक्रिया में व्यवधान न है। कलेक्टर ने कहा कि सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट एवं फेक न्यूज़ के संबंध में तत्काल खंडन जिला स्तर पर कंट्रोल रूम द्वारा किया जाये। अपर कलेक्टर डी के सिंह और डिप्टी कलेक्टर बबीता राठौर इसके नोडल अधिकारी होंगे। फेक न्यूज़ एवं सोशल मीडिया में डाली गई मतदान प्रभावित करने वाली पोस्ट पर कंट्रोल रूम द्वारा तत्काल संज्ञान लिया जाएगा एवं ऑडियो वीडियो और टेक्स्ट मैसेज जारी कर खंडन किया जाएगा । उक्त दोनों अधिकारी बाइट एवं जवाब देने के लिए अधिकृत किया है







