♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पशुधन_के_लिए_संजीवनी मध्यप्रदेश शासन की अभिनव योजना,पशुओं के उपचार की घर पहुंच सेवा 1962 के माध्यम से.

नर्मदापुरम//मनीष जायसवाल

पशुधन के लिए संजीवनी” म.प्र. शासन की अभिनव योजना पशुओं के उपचार की घर पहुंच सेवा 1962 के माध्यम से 12 मई 2023 से प्रारंभ हुई है। पशुधन संजीवनी 1962 घर पहुंच पशु उपचार सुविधा से पशु पालकों को अत्यधिक लाभ मिल रहा है।

उप संचालक पशु चिकित्‍सा सेवाएं नर्मदापुरम डॉ. संजय अग्रवाल ने उक्‍त जानकारी देते हुए बताया है कि जिले में सातों विकासखण्ड पर एक-एक चलित पशु चिकित्सा एम्बुलेन्स सेवा संचालित हो रही है तथा शहरी क्षेत्र जिला स्तर पर भी एक एम्बुलेन्स संचालित हो रही है।

100 डायल एवं 108 डायल की तरह 1962 पर कॉल करते ही पशुपालक से कॉल सेंटर पर बैठे कॉल आपरेटर उसकी पशु रोग संबंधी सामान्य पूछताछ कर संबंधित जिले के विकासखण्ड पर कार्यरत एम्बूलेंस को उपचार टिकिट भेजते है। एम्बूलेस पर पदस्थ अमला जिसमें एक चिकित्सक, एक पैरावेट, एक ड्रायवर (सह सहायक) होते है। अपने पास टिकिट आते ही पशुपालक से संपर्क कर शीघ्र उसके घर पर पहुंच कर उपचार उपलब्ध करवाते है। इसके लिए शासन द्वारा निर्धारित सेवा शुलक 150/- रूपये लिया जाता है। जिसकी पशु कल्याण समिति द्वारा जारी की गई रसीद दी जाती है तथा राशि को मासिक संकलन आधार पर पशु कल्याण समिति के खाते में जमा करवाई जाती है।

एम्बूलेंस का कॉल समय प्रातः 09:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक होता है। इस दौरान 1962 पर कॉल किये जा सकते है। एम्बूलेंस को समस्त औषधि एवं उपकरण से सुसज्जित किया गया है। इसमें उपचार संबंधी हर सुविधा उपलब्ध होती है। वाहन में जी.पी.एस. सिस्टम लगाये गये है। जिससे वाहन निगरानी में रहता है। सभी विकासखण्ड के एम्बूलेंस द्वारा 12 मई 2023 से 30 अप्रैल 2024 तक उपचार हेतु 7293 टिकिट प्राप्त हुए, जिससे 1097850/- रूपये प्राप्त हुए। राशि को पशु कल्याण समिति के खाते में जमा कर दी गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129