
एसडीएम ने रेत से भरा ओवरलोड डंफर को जप्त कर थाने भेजा,मुख्यमंत्री के आदेश पर हो रही है कार्रवाई.
इटारसी//मनीष जायसवाल
इटारसी-आज शाम को इटारसी एसडीएम टी प्रतीक राव अपनी टीम के साथ मरोड़ा,गवाड़ी रेत खदान पर पहुँचे।जहाँ गवाड़ी रेत खदान से रेत भरकर आ रहे डंफर को रोककर उसमें भरी रेत की नपाई की।जिसमे रॉयल्टी से 40 घनमीटर रेत अधिक मिली।एसडीएम टी प्रतीक राव ने राजस्व टीम के साथ डंफर को रामपुर थाने में पुलिस अभिरक्षा में खड़ा करा दिया है।एसडीएम द्वारा जप्त किये डंफर का नंबर आरजे 17 जीबी 4048 है।मुख्यमंत्री के आदेश के बाद राजस्व विभाग द्वारा रेत खदानों पर पहुँचकर अवैध उत्खनन की जांच कर रही है।राजस्व प्रशासन की अवैध उत्खनन एवं अवैध परिवहन के खिलाफ लगातार आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।








