
मतगणना 4 जून को होगी,मतगणना का ड्राय रन 3 जून को.
नर्मदापुरम//मनीष जायसवाल
#𝐋𝐨𝐤𝐒𝐚𝐛𝐡𝐚𝐄𝐥𝐞𝐜𝐭𝐢𝐨𝐧𝐬𝟐𝟎𝟐𝟒 की मतगणना 04 जून 2024 को शासकीय ओद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई), नर्मदापुरम में संपन्न होगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिया मीना के निर्देशानुसार 03 जून 2024, दिन-सोमवार को समय सायः 04:00 बजे मतगणना स्थल शासकीय ओद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नर्मदापुरम में लोकसभा निर्वाचन 2024 की मतगणना का ड्रॉयरन किया जाएगा।
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डीके सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन 2024 की मतगणना हेतु जिले के अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन किया जाकर नोडल / सहायक नोडल अधिकारी की नियुक्ति, विधानसभा सेगमेंट अनुसार मतगणना स्थल पर स्थापित ईव्हीएम स्ट्रांग रूम में संबंधित विधानसभा सेगमेंट की मतदान केन्द्रवार सी.यू. एवं मतपत्र लेखा प्रत्येक मतगणना कक्ष में मतगणना पर्यवेक्षकों की टेबल पर उपलब्ध कराना एवं उपलब्ध कराये गये सी.यू. की मतगणना, लेखा की मतगणना पश्चात पर्यवेक्षक से वापिस प्राप्त कर स्ट्रांग रूम में पहुँचाने हेतु विधानसभा क्षेत्रवार अधिकारियों / कर्मचारियों की नियुवित्त तथा जिले की चारों विधानसभा सेगमेंट हेतु विधानसभावार गणना कार्य हेतु सहायक रिटर्निंग आफिसरों की नियुक्ति की गई हैं।
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंह ने सर्वसंबंधितो को निर्देशित किया है, कि वे लोकसभा निर्वाचन 2024 की मतगणना हेतु चयनित मतगणना स्थल ओद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नर्मदापुरम में 03 जून 2024, दिन-सोमवार, समय सायः 04:00 बजें से आयोजित ड्रॉयरन में स्वंय एवं अपने अधिनस्थ नियुक्त किये गये अधिकारी / कर्मचारियों के साथ उपस्थित रहें।








