
इटारसी निवासी मन्नू यादव उर्फ अभिमन्यु को ग्वालियर क्राइम ब्रांच पुलिस द्वारा लिया गया रिमांड पर,पूछताछ जारी.
इटारसी// ग्वालियर
मनीष जायसवाल
ग्वालियर पुलिस ने सीएम सचिवालय का फर्जी अधिकारी बनकर ठेकेदार को धमकाने वाले आरोपी इटारसी निवासी अभिमन्यु को दो दिन पूर्व गिरफ्तार किया है। आरोपी ने स्वच्छ भारत मिशन 2 में टेंडर ना डालने और 30 प्रतिशत कमीशन के लिए ठेकेदार को धमकाने का आरोप है। पकड़े जाने के बाद पूछताछ में आरोपी ने खुद को सीएम हाउस से जुड़ा होना बताया था और भोपाल में मुलाकात के दौरान एक होटल में धमकाते हुए ठेकेदार से यह भी कहा कि निविदा मिल भी गई तो भोपाल से वो भुगतान नहीं होने देगा। ठेकेदार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है,और 5 दिन की रिमांड पर लिया है वहीं पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।








