
सेठानी घाट पर सैलानियों की लगी भीड़,शासन की चेतावनी नहीं आई काम,ना है डूबने का डर,नर्मदा में जम के डुबकी लगा रहे लोग.
नर्मदापुरम// मनीष जायसवाल
होशंगाबाद सेठानी घाट पर सेलानियों की लगी भीड़
नर्मदा के विभिन्न घाटों पर विगत दिनों कई स्कूली छात्रों और लोगों की हुई मौत का आम लोगों पर कोई असर नहीं पड़ा है ना ही उन पर शासन की चेतावनी का असर पड़ा है लापरवाही पूर्वक लोग नर्मदा में स्नान कर रहे हैं और तैर रहे हैं शासन को इस दिशा में कठोर कार्रवाई करनी चाहिए. शासन की चेतावनी के बाद भी नर्मदा के विभिन्न घाटों पर आ रहे लोग गहरे पानी में जा रहे हैं देर शाम तक लोग पानी में नहा रहे हैं.









