
लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी के क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ,प्रशिक्षु क्रिकेटरों को मेडल और सर्टिफिकेट वितरित किए गए. नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पंकज चौरे अतिथि के रूप में हुए शामिल.
इटारसी//मनीष जायसवाल
विगत एक माह से भी अधिक समय से “लक्ष्य क्रिकेट अकादमी”द्वारा शहर इटारसी के प्रतिभाशाली प्रशिक्षु क्रिकेटरों को उम्दा प्रशिक्षण देकर क्रिकेट की बारीकियां सिखाई गई, जिसका समापन आज दिनांक 6 मई दिन गुरुवार को स्थानीय मिनी गांधी स्टेडियम में शाम 6:00 बजे से किया गया.
समापन कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि गण
आज क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर के समापन दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में इटारसी नगर पालिका के ऊर्जावान अध्यक्ष माननीय पंकज चौरे द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई साथ ही सभापति एवं पार्षद राकेश जाधव,,वरिष्ठ भाजपा नेता श्री जय किशोर चौधरी,भाजपा नेता मनीष ठाकुर,व्यापारी प्रतिनिधि श्री नरेश मेघानी,श्री सत्येंद्र पाल “जग्गी,श्री कुलभूषण मिश्रा,श्री अनिल राठी जी,वरिष्ठ पत्रकार श्री रोहित नागें जी,हिंद 7 न्यूज़ पत्रकार मनीष जायसवाल एवं आमंत्रित गणमान्य नागरिक गणों की उपस्थिति में इस क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर का समापन कार्यक्रम संपन्न हुआ.
क्रिकेट प्रशिक्षण के भविष्य में मिलेंगे सुखद परिणाम.
—————————————————————–
लक्ष्य क्रिकेट अकादमी द्वारा इस 1 माह से भी अधिक समय तक चले प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई जिसके सदस्य गण एवं प्रशिक्षक अपने समय में क्रिकेट की प्रतिभा से शहर को पहचान दिलाने वाले क्रिकेट प्रशिक्षक मनीष सेतपलानी,श्री निलेश चौधरी, श्री अमित जयसवाल,श्री अतुल राठौर,श्री दुबे जी, एवं लक्ष्य क्रिकेट अकादमी के अन्य सभी सदस्यों//क्रिकेट प्रशिक्षकों का अथक परिश्रम है जिसके सुखद परिणाम भविष्य में जरूर मिलेंगे क्योंकि प्रशिक्षण लेने के उपरांत इन खिलाड़ियों की क्रिकेट खेल में नीव मजबूत हुई है जब यहां प्रशिक्षण ले रहे क्रिकेटर फील्ड पर यानी मैदान पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे और धीरे-धीरे स्थापित क्रिकेट खिलाड़ी बन विभिन्न टूर्नामेंट में शहर का नाम रोशन करेंगे.
उल्लेखनीय है कि बहुत उत्साह एवं अथक परिश्रम से प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे मिनी गांधी स्टेडियम पहुंचकर करीब डेढ़ सौ प्रशिक्षु क्रिकेटरों ने पूरे अनुशासन एवं समर्पित भाव से क्रिकेट का प्रशिक्षण लिया एवं खेल में खुद की फिटनेस बनाए रखने के लिए भी ट्रेंड हुए.
क्रिकेट प्रशिक्षकों के साथ-साथ पूर्व क्रिकेटर श्री सत्येंद्र पाल सिंह जग्गी,श्री कुलभूषण पाराशर इटारसी एवं भोपाल एवं अन्य स्थानों से आमंत्रित प्रशिक्षकों द्वारा एवं प्रतिदिन आमंत्रित अतिथि गणों ने लगातार खिलाड़ियों को मोटिवेट कर उनका उत्साह वर्धन किया.
नगर पालिका परिषद इटारसी के ऊर्जावान अध्यक्ष माननीय पंकज चौरे जी का भी इस क्रिकेट प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगातार सहयोग नगर पालिका परिषद की ओर से मिलता रहा
अतिथियों ने दिया संक्षिप्त उद्बोधन
———————————————
आज क्रिकेट प्रशिक्षण के समापन अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री पंकज चौरे द्वारा प्रशिक्षु क्रिकेटरों को अपने संक्षिप्त उद्बोधन में क्रिकेट के लिए समर्पित रहने और इस प्रशिक्षण शिविर के समापन के बाद अनवरत क्रिकेट की प्रैक्टिस के लिए कहा गया,साथ ही क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर के बाद उनमें जो निखार आया है उसे बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया, साथ ही यह भी कहा कि जब आप क्रिकेट सीख कर किसी क्रिकेट मैच में प्रदर्शन करने जाते हो उसमें आपको जो उपलब्धि हासिल होती है पुरस्कार मिलता है उससे इटारसी शहर को भी गौरव हासिल होता है कार्यक्रम में पार्षद राकेश जाधव, श्री सत्येंद्र पाल सिंह जग्गी, द्वारा संक्षिप्त उद्बोधन दिया गया कार्यक्रम का संचालन श्री जय किशोर चौधरी द्वारा किया गया,कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रशिक्षु क्रिकेटरों को नगर पालिका अध्यक्ष श्री पंकज चौरे एवं गणमान्य अतिथियों द्वारा मेडल एवं सर्टिफिकेट प्रदान किए गए.








