♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

नर्मदापुरम पॉलिथीन मुक्त अभियान द्वारा 1900 रुपए का जुर्माना एवम 23 किलो जप्ती करवाई की गई.

नर्मदापुरम//मनीष जायसवाल

कलेक्‍टर सोनिया मीना के निर्देश पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के नेतृत्व में पॉलिथीन जप्ती अभियान जलागा गया, इसके अंतर्गत सतरास्ता बस स्टैंड, रेल्‍वे स्टेशन में 23 किलो पॉलिथीन जप्‍त कर दुकानदारों पर 1900 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया। दल द्वारा सतरास्ता से होते हुए बस स्टैंड, रेल्‍वे स्टेशन तक सिंगल यूज प्लास्टिक, पॉलीथिन प्रतिबंध हेतु सभी व्यापारियों को जागरूक किया एवं अपने परिसर के आसपास होने वाली गंदगी एवं पन्नी पॉलीथिन उपयोग नही करने हेतु समझाईश दी गई।

नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम की गठित टीम में बृजेश सारवान, रवि सूर्यवंशी, विशाल शर्मा, सतीश यादव, गगन सोनी, शेख सिकंदर एवं संयुक्त दल के द्वारा मुख्य बाजार में जप्ती जुर्माना की कार्यवाही की गई। मुख्य नगर पालिका अधिकारी हिमेश्वरी पटले द्वारा सभी व्यापारी बंधुओ से निवेदन किया गया कि वे अपने आसपास के परिसर को साफ एवं स्वच्छ बनाए रखने हेतु डस्टबिन का उपयोग करें। परिसर से निकलने वाले कचरे को स्वच्छता वाहन में हीं डाले।

स्वच्छता निरीक्षक कमलेश तिवारी द्वारा बताया गया कि वर्षाकाल को देखते हुए सभी नाले की सफाई कार्य निरंतर रूप से किया जा रहा है। सभी व्यापारी बंधुओ से निवेदन किया गया कि वे अपने परिसर का कचरा नाले नाली एवं रोड पर ना डालें।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129